राष्ट्रीय (27/10/2014) 
कांग्रेस रायपुर एवं दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों की हुई बैठक

रायपुर/27 अक्टूबर 2014। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रायपुर एवं दुर्ग संभाग के सांसद, विधायक गण, जिला प्रभारी पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला एवं शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियमानुसार पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेसजनों को सदस्यता बहियां वितरित की गई थी। उन बहियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करने के पश्चात फिर से नई बहियां ली जा सकती है। प्रायः देखने में आया है कि सभी जिलों के विधानसभा के पोलिंग बूथवार बहिया जिला अध्यक्षों के द्वारा ली गई है। जिन जिलों में पोलिंग बूथ से कम सदस्यता बहियां गई है, वे चाहे तो और ले सकते है। आसन्न नगरीय निकाय चुनाव 2014 में सभी नगरीय निकाय क्षेत्र. के वार्डो मे वार्ड कमेटी का गठन करना आवष्यक है। इसके लिये चाहे 11-21-31 सदस्य हो अपने सुविधानुसार कर सकते है। इसमें सभी वर्गो का समावेश होना चाहिये। ध्यान रहे वार्ड कमेटी में दूसरे दल के सदस्य न हो। प्रत्याशी चयन का काम उन्ही के द्वारा किया जायेगा। किसी का नाम नहीं कटेगा। वार्ड कमेटी के द्वारा सिर्फ प्रत्याशी चुनकर टिकट देना ही नहीं है, उस प्रत्याशी को जीताने का काम भी वार्ड कमेटी की होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक भी भेजा जायेगा। जो सभी वार्ड में बैठक लेकर योग्य प्रत्याशी का चयन कर सके। 1 नवंबर 2014 को प्रस्तावित आर्थिक नाकेबंदी के तहत पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय/राजमार्ग एवं जिला में व्यवस्तम मार्गो पर परिवहन एवं माल वाहक गाडि़यों के आवागमन की चक्काजाम करना है। बसो एवं यात्री बसो को छोड़कर साथ ही शहर को बिना प्रभावित किये। वरिष्ठ नेताओं, जिला प्रभारी पदाधिकारी, विधायक/विधायक प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को गंभीरता से करना है। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के उपरांत जन विरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों को दमनपूर्वक जनता पर थोप रही है। इसी के तहत राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर कटौती करने, एकड़ में 10 क्विंटल धान खरीदी एवं पंजीयन के नाम पर किसानो को परेषान करने साथ ही प्रदेश की मनरेगा योजनाओं पर 1400 करोड़ की राषि कटौती करने का काम कर रही है। राज्य सरकार किसानो के साथ बड़ा छल किया है, छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद राज्य में किसी भी पार्टी सत्ता में काबिज हो किसानो से धान का समर्थन मूल्य में खरीदी होती रही है। प्रतिवर्ष धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होती थी उसे इस बार बढ़ाकर 1 दिसंबर कर दिया गया है। उसी प्रकार सोसायटी के माध्यम से 18 से 24 क्विंटल खरीदी किया जाता था परंतु इस बार पंजीयन के साथ ही 10 क्विंटल खरीदी के नाम पर किसानों को परेषान किया जा रहा है। जिससे कम धान खरीदना पड़ेगा। इस आंदोलन के लिये क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से समर्थन में हस्ताक्षर लेना है। अगर किसी जन प्रतिनिधि (मंत्री/विधायक) के द्वारा समर्थन में हस्ताक्षर नहीं दिया जाता है तो उनके कार्यक्रम का घेराव किया जायेगा। मुख्यमंत्री/मंत्रियों के किसी कार्यक्रम में मंच साझा न करे। अगर करते है तो किसानों के धान का समर्थन मूल्य का मुद्दा अवष्य उठायें। इसी के तहत कल धमतरी में नगर निगम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का घेराव में लगभग 5000 कांग्रेसी सम्मिलित हो। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अतंराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देषित किया गया है। बैठक में घनाराम साहू, अंबिका मरकाम, गिरवर जंघेल, हलधर साहू, विकास उपाध्याय, धनेन्द्र साहू, अमरजीत चावला, मोहन लालवानी, किरणमयी नायक, भोलाराम साहू, रविन्द्र चैबे, मो. अकबर, अरूण वोरा, अमितेश शुक्ल, पी.आर. खुंटे, अनिता रावटे, ताम्रध्वज साहू ने अपने विचारों एवं सुझाव से अवगत कराया। बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने किया। इस अवसर पर दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू, विधायकगण धनेन्द्र साहू, अरूण वोरा, अमितेश शुक्ल, गुरूमुख सिंह होरा, अनिला भेडि़या, राजेन्द्र कुमार राय, भोलाराम खुज्जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, पूर्व विधायक एवं मंत्री मो. अकबर, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्षगण पीआर खूंटे, घनाराम साहू, महामंत्री गण शैलेश नितिन त्रिवेदी, गिरीश देवांगन, दीपक दुबे, नंदिनी साहू, अटल श्रीवास्तव, सचिव अजय साहू, सूर्यमणी मिश्रा, विकास दुबे, सलाम रिजवी, गिरधारी यादव, आयषा सिद्दीकी, तुलसी साहू, महेश दुबे, रऊफ कुरैशी, अब्दुल गनी खान, विलसन डिसूजा, धर्मेन्द्र यादव, एजाज ढेबर, हरदीप सिंह बेनीपाल, निवेदिता चटर्जी, आनंद कुकरेजा, आफताब आलम, प्रवीण वर्मा, रमेश वल्र्यानी

Copyright @ 2019.